6.
सुनो ज़रा
आज फिर आई थीं तुम मेरे सपने में
जैसे अक्सर आ जाती हो
लेकिन
आज तुम हिम्मत का दुपट्टा ओढ़े थीं
मैं डर का कुर्ता पहने था.
तुम आज बार-बार
मेरे नजदीक आकर
मेरा हाथ पकड़े जा रही थीं
मैं दुनिया से डरा-सहमा बार-बार ही
तुमसे अपना हाथ छुड़ाए जा रहा था
तुमसे फ़ासले बनाए जा रहा था
ठीक वैसे ही फ़ासले
जैसे पहले तुम बनाया करती थीं.
परंतु
आज मैं दिल ही दिल में बेहद खुश था
क्योंकि
तुमने अब लोगों की परवाह करना छोड़ दिया था
अपने ख़्वाबों को प्यार करना शुरू कर दिया था.
No comments:
Post a Comment