Tuesday, November 10, 2026

क्या देखकर प्यार कर बैठी थीं तुम

12.

सुनो 
पता है तुम्हें 
लोग केवल उन्हें ही बेवकूफ नहीं समझते 
जो वाकई में कम-अक्ल होते हैं.

लोग उन्हें भी बेअक्ल समझते हैं 
जो अपने जीवन में नाकामयाब होते हैं
और एक तुम थीं
जो ना जाने क्या देखकर मुझे प्यार कर बैठी थीं.