4.
सुनो ज़रा
याद है तुम्हें
वो मेरा पहला लिखा ख़त
जो अक्षरों को जोड़कर नहीं
बल्कि
अंकों को जोड़कर लिखा गया था.
वो ख़त नहीं था
बल्कि
किसी सॉफ्टवेयर का कोड-सा लगता था
हर अक्षर को एक अंक दिया गया था
और फिर
जैसे अक्षरों को जोड़कर
एक शब्द बनाया जाता है
ठीक वैसे ही अंकों को जोड़कर
एक-एक शब्द बनाया गया था.
वैसे भी तुम ख़त कहां लिखा करती थीं
वो तो मैं ही था
जिद करके लिखवा लिया करता था
ऐसा क्या 'कुछ' होता था तुम्हारे उन ख़तों में
मुझे कुछ पता नहीं
पर 'कुछ' तो ऐसा होता था उनमें
जिन्हें पढ़कर दिल खुश ही नहीं होता था
बल्कि
एक जादुई से एहसास में डूब जाता था
जिसे मैं कभी शब्दों में बयान नहीं कर पाता था.
ज़रा ये तो पढ़ो तुम
'दफ़्तर के पते पर 'कला' का पत्र मिला
बिना किसी संबोधन के उसने लिखा था
मैं ठीक-ठाक पहुंच गई थी
इजा को मैंने आपके सारे उधार के बारे में बतला दिया है
टिकट से लेकर हाथ-खर्च तक
और हां
आपका शाल आपके आदेशानुसार पहुंचा दिया है.
मुझे बुरा लगा
मैं धीरे-धीरे पत्र मोड़ रहा था
कि पिछली ओर कुछ लिखे पर नज़र पड़ी
लिखा था.
बुरा लगा!
नहीं रे!
शाल उसने रख लिया है
जिसके लिए था
थैंक्यू!'
पता है तुम्हें
जब मैंने इस ख़त की
आख़िरी पंक्तियां पढीं
तो लगा ये पंक्तियां
'कला' ने नहीं तुमने लिखी है
सच कहूं तो
लिखने के तुम्हारे ऐसे ही लहजे को मैं बेहद प्यार करता था.
नोट- इस रचना में जिस ख़त का जिक्र आया है. वो 'लेकिन दरवाजा' नामक उपन्यास से लिया गया है. जिसे लिखा है 'पंकज बिष्ट जी' ने. यह उपन्यास समाज व मानवीय संबंधों की परतों को उधेड़ता है. पढ़ा जाना चाहिए. यूं तो बिना अनुमति के उनके लिखे को यहां अपनी बात को स्पष्ट तरीके से कहने के लिए लिखा है. अगर एतराज होगा तो पोस्ट को हटा दिया जाएगा. पर मुझे उम्मीद है कि
No comments:
Post a Comment