आ जाती हो तुम अक्सर मेरे सपनों में, इसका क्या मतलब है? मैं ज्यादा याद करता हूं तुम्हें या फिर मैं ज्यादा याद आता हूं तुम्हें?
1.
सुनो ज़रा
कभी-कभी सुबह सपने में
सिर्फ़ तुम्हारा आना ही याद रहता है
बाकी कुछ भी याद करने पर भी याद नहीं आता.
तुम्हारे आने का एहसास भी ऐसा होता है
जैसे अभी-अभी तुम मुझसे मिलकर चली तो गई हो
लेकिन अपने होने की महक यहीं छोड़ गई हो मेरे पास.
No comments:
Post a Comment